फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Message of environmental protection from the campaign 'One tree in the name of mother'

Una News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Wed, 16 Jul 2025 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection from the campaign 'One tree in the name of mother'
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लठियाणी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई की ओर से एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, विद्यालय परिसर की सफाई, हर्बल और एनएसएस वाटिका के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य संपन्न हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने की। उन्होंने स्वयंसेवियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में प्रकृति, स्वच्छता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का भाव जागृत करते हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान रहा, जिसके तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को आंवला, जामुन, कराल, ड्रेक, सुखचैन सहित लगभग 200 औषधीय पौधे वितरित किए गए। विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल और संरक्षण की जानकारी भी दी गई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बलवंत सिंह ने अपील की कि सभी एक पौधा अपनी मां के नाम लगाएं और उसकी देखभाल उसी भाव से करें। कार्यक्रम अधिकारी सविता ठाकुर ने स्वयंसेवियों को इसी ऊर्जा से भविष्य में भी कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed