{"_id":"5738741e4f1c1b6c17ac706d","slug":"meeting-of-bus-private-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें न मानीं तो करेंगे चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें न मानीं तो करेंगे चक्का जाम
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 15 May 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते बस अापरेटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के निजी बस ऑपरेटरों ने सरकार को उनकी मांगें न माने जाने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। यह एलान रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित निजी बस ऑपरेटरों की बैठक के दौरान किया गया। बैठक में जिले भर से निजी बस ऑपरेटरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर बस ऑपरेटर यूनियन ऊना के डायरेक्टर पवन ठाकुर ने कहा कि सरकार जेएनएनयूआएम के तहत चलाई गई बसों को अपनी समयसारिणी अनुसार चला रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्राइवेट बस ऑपरेटरों को खत्म करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि निजी बस ऑपरेटर समय-समय पर सरकार को टैक्स सहित अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण कर घाटे में डालकर बसों को चला रहे हैं, लेकिन सरकारी बसों में ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि नियम केवल निजी बस ऑपरेटरों पर ही थोपे जा रहे हैं, जिससे प्राइवेट बस ऑपरेटरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अब ऊना से हमीरपुर को नए रूट शुरू किए जा रहे हैं और समयसारिणी में बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र इस मामले को लेकर कोई सकारात्मक कार्रवाई न हुई तो उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। है। इस अवसर पर प्रेम सिंह, बलविंद्र सिंह, संदीप शर्मा, पंकज दत्ता, सुकेश, बिशु, मोनू मनकोटिया, बलराज, गुलजारी लाल, विकास पुरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन