फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Masked robbers attacked and looted Rs 15,000, silver chain and bracelet from a young man.

Una News: नकाबपोश लुटेरों ने हमला कर युवक से 15,000 रुपए, चांदी की चेन और कड़ा लूटा

Mon, 09 Sep 2024 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 09 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Masked robbers attacked and looted Rs 15,000, silver chain and bracelet from a young man.
ऊना। हरोली क्षेत्र में लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पोलियां बीत क्षेत्र में ऑटो इलेक्ट्रिीशियन का काम कर रहे युवक के साथ लूट हुई है। नकाबपोश लुटेरों ने युवक से 15 हजार की नकदी, चांदी की चैन और चांदी का कड़ा लूट लिया।
विज्ञापन

इस दौरान छीनाझपटी में एक युवक के चेहरे से नकाब हट गया, जिस पर पीडि़त युवक ने उसे पहचान लिया। इसके बाद उक्त शातिर व उसके अन्य दो साथी युवकों ने युवक पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित युवक प्रिंस (26) निवासी जेजों (गढ़शंकर) जिला होशियारपुर के हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। उसने जैसे-तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद युवक सीधा पुलिस थाना हरोली पहुंचा और अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। पुलिस ने युवक द्वारा पहचान किए गए युवक के गांव जेजों में दबिश दी, तो वहां पर मेशू निवासी जेजों और उसके दो अन्य साथियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस तीनों युवकों को पुलिस थाना लेकर आई है। जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रिंस निवासी जेजों ने बताया कि रविवार सुबह पौने नौ बजे के करीब वह अपने घर जेजों से काम के लिए हरोली के छेत्रां जा रहा था। जब वह पोलियां बीत पहुंचा तो झाड़ियों में से तीन नकाबपोश युवक तलवारें लेकर सामने आ गए। नकाबपोश युवकों ने उसकी बाइक को रोक लिया। युवकों ने कहा कि जो कुछ भी पास है, अपने आप दे दो। उसने अपनी जेब में रखा पर्स दे दिया। पर्स में 15000 रुपये की नकदी थी। जब वह गले में पहनी चांदी की चेन व हाथ में चांदी का कड़ा आरोपियों को देने लगा तो एक युवक के मुंह पर से कपड़ा हट गया, जिस पर उसने उसे पहचान किया कि यह तो जेजों गांव का मेशू है। पहचान होने पर उक्त युवक ने उस पर तलवार से हमला बोल दिया। इसने अपने हाथ से तलवार को पकड़ लिया। इसके बाद दो अन्य नकाबपोश युवकों ने भी इस पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे इसे हाथों व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह अपना बाइक गिराकर वहां से भाग निकला और अपने दोस्तों को फोन कर सारी घटना बताई। कुछ समय बाद इसके दोस्त अपनी बाइक लेकर वहां आ गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस थाना हरोली में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

बॉक्स
हरोली पुलिस थाना के प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि पोलियां बीत में युवक से लूट व तलवारों से हमला करने के मामले में पुलिस ने जेजों से तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उक्त युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले को लेकर गहन तफ्तीश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed