फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Martyr Dilbar Khan honored with Kutlaihad Gaurav Samman posthumously

Una News: बलिदानी दिलबर खान मरणोपरांत कुटलैहड़ गौरव सम्मान से सम्मानित

Mon, 05 May 2025 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Martyr Dilbar Khan honored with Kutlaihad Gaurav Samman posthumously
समाज सेवा समिति बंगाणा की तरफ से आयोजित कार्य​क्रम में मौजूद प्रतिभागी। संवाद - फोटो : संवाद
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विवेक शर्मा ने की शिरकत
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली समाज सेवा समिति बंगाणा का 17वां वार्षिक समारोह रविवार को आयोजित हुआ। विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर रघुवीर सिंह ने की। समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से की गई। विधायक विवेक शर्मा ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेरणा और एकजुटता का संदेश देते हैं। उन्होंने युवाओं से समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को विभिन्न स्मृतियों से सम्मानित किया गया। बलिदानी दिलबर खान पुत्र कर्मदीन गांव घरवासड़ा को मरणोपरांत कुटलैहड़ गौरव सम्मान, रामलोक निवासी बुहाना, ब्रह्म दास गांव सरी, रामरखी गांव धुंधला, गो रक्षा समिति दमोहड़, राइफलमैन रिंकू राम को मरणोपरांत वीरता सम्मान, कृष्ण कुमार लद्दाखी को साहित्य साधना सम्मान, डॉ. अंकित पाल, सुमन राणा, अर्पण राणा, रिया जसवाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले सदस्यों और विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। समिति के अध्यक्ष ने संस्था की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि विवेक शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए समिति को 21000 रुपये की राशि सहयोग स्वरूप प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed