फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Many roads in the district are in bad shape, there is a fear of accidents

Una News: जिले की कई सड़कें खस्ताहाल, हादसों का रहता है डर

Sun, 21 Apr 2024 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 21 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Many roads in the district are in bad shape, there is a fear of accidents
पुराना होशियारपुर रोड, ऊना-गगरेट मार्ग; संतोषगढ़ सड़क कई स्थानों से टूटी
विज्ञापन




लोनिवि की ओर से मिट्टी से गड्ढे भरकर की जा रही खानापूर्ति

गर्मी के मौसम में सड़कों का सुधार न हुआ तो बरसात में स्थिति होगी बदतर



संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। जिले के कई सड़क मार्ग इन दिनों खस्ताहालत में है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं, विभाग की ओर से मिट्टी और कंक्रीट डालकर ऐसे सड़क मार्गों की मात्र लीपापोती की जाती है। कुछ दिनों के भीतर सड़क दोबारा पुरानी स्थिति में पहुंच जाती है। जानकारी के अनुसार जिला के पुराना होशियारपुर सड़क मार्ग, ऊना गगरेट सड़क, संतोषगढ़ रोड, चिंतपूर्णी मार्ग, हरोली और टाहलीवाल क्षेत्र की कई सड़कें बेहद खस्ताहाल हैं। स्थिति यह है कि जिन वाहन चालकों को सड़क पर गड्ढों की जानकारी नहीं होती, वह अचानक ब्रेक लगाकर वाहनों को वहां से निकालते हैं। इससे उनके पीछे आ रहे वाहनों के साथ टक्कर होने का खतरा बढ़ जाता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क मार्गों पर पड़े गड्ढों की मरम्मत के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया जा रहा। हैरत की बात है कि मात्र मिट्टी और कंक्रीट के अतिव्यस्त सड़कों के गड्ढे भरे जाते हैं, जो कि कुछ दिनों में दोबारा पुरानी स्थिति में पहुंच जाते हैं।

ध्यान रहे कि जिला में गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। यह मौसम सड़कों के पुनर्निर्माण व मरम्मत के लिए अच्छा माना जाता है। कुछ माह बाद बरसात का मौसम आने पर दोबारा सड़कें टूटने लगेंगी, लेकिन सड़कों की दशा सुधारने के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन




कोट्स



जिला में सड़कों की मरम्मत का कार्य जारी है। जहां नई सड़कों की आवश्यकता है, वहां बजट का प्रावधान होते ही कार्य शुरू किया गया। पुराना होशियारपुर सड़क मार्ग पर भी गड्ढे भरे गए थे। अगर वहां दोबारा समस्या आई है तो उसकी मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलदेव सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed