फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Man arrested from UP for luring minor girl into marriage

Una News: नाबालिगा को शादी का झासा देकर ले जाने के आरोपी को यूपी से पकड़ा

Wed, 11 Feb 2026 06:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Man arrested from UP for luring minor girl into marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। नंगल पुलिस ने नंगल के पास एक ग्रामीण क्षेत्र से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बरगला कर ले जाने वाले एक व्यक्ति को बरेली (यूपी) से गिरफ्तार किया। बरगला कर ले जाई गई लड़की को सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। जबकि, एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों बच्चियां और आरोपी यूपी के रहने वाले है। इस बात की पुष्टि खुद डीएसपी नंगल हरकीरत सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव के निर्देशों के तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रही मुहिम प्रहार टू वार गैंगस्टरों के तहत नंगल पुलिस ने 19 नशा तस्करों और नशा करने वालों को भी गिरफ्तार किया। इनमें से कुछ को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया, जबकि कुछ को जेल में रखा गया।



डीएसपी ने यह भी बताया कि नंगल में प्रवासियों को मकान किराए पर देने वाले मकान मालिकों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि वे अपने किरायेदारों की पूरी जानकारी नंगल थाने में दें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed