फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Made students aware of the power of vote and political rights

Una News: विद्यार्थियों को वोट की शक्ति और राजनीतिक अधिकारों से करवाया अवगत

Sun, 26 Jan 2025 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Made students aware of the power of vote and political rights
जोल (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दियाड़ा में शनिवार को इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) की ओर से मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें विद्यालय के ईएलसी क्लब के विद्यार्थियों ने मतदाता दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे और शपथ ली। इसके साथ ही विद्यालय ईएलसी की नोडल ऑफिसर अमन शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि 25 जनवरी 1950 के दिन हमारे देश के चुनाव आयोग का गठन हुआ था। इसलिए इस दिन को 2011 से मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानाचार्य सुशील ठाकुर ने विद्यार्थियों को समझाया कि हमें अपने मत का प्रयोग बहुत सूझबूझ से बिना किसी लालच से करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को वोट की शक्ति तथा राजनीतिक अधिकारों से भी अवगत करवाया। इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में वीएलओ जगदीप, प्रवक्ता सुबीर मोहम्मद व अमित कुमार भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed