{"_id":"6a7625b71e38d71dc8023966","slug":"lohara-school-bridge-to-be-built-at-a-cost-of-70-lakh-target-set-to-complete-it-in-six-months-una-news-c-93-1-ssml1048-201582-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 70 लाख से बनेगा लोहारा स्कूल पुल, छह माह में पूरा करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 70 लाख से बनेगा लोहारा स्कूल पुल, छह माह में पूरा करने का लक्ष्य
Sat, 08 Aug 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोहारा स्कूल के विद्यार्थियों और आसपास के ग्रामीणों के लिए लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। लोहारा स्कूल पुल का निर्माण 70 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। विभाग की ओर से पुल का निर्माण निर्धारित समय के अनुसार अगले छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल बनने के बाद लोहारा स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और आसपास के ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। बरसात के दौरान पानी का बहाव बढ़ने पर रास्ते में आने वाली परेशानियों के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुल बनने से खासतौर पर बारिश के मौसम में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल सकती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के दिनों में पानी का बहाव बढ़ने के कारण आवाजाही मुश्किल हो जाती थी। अब 70 लाख रुपये की लागत से पुल बनने की प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है।
सुविधाएं मजबूत करना प्राथमिकता : बबलू
चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि क्षेत्र के शिक्षा संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोहारा स्कूल पुल का निर्माण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।