फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Letter written to the Chief Minister on stopping the construction work of crematorium

Una News: श्मशानघाट का निर्माण कार्य रोकने पर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Tue, 14 Jan 2025 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Letter written to the Chief Minister on stopping the construction work of crematorium
विधायक पर निर्माण कार्य रोकने के लिए अधिकारियों पर दबाव डालने के लगाए आरोप
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकार से उचित कार्रवाई करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत लडोली में लोगों के आपसी सहयोग के साथ बनाए जा रहे श्मशानघाट का कार्य रोक दिया गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजा है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लडोली के तहत पंजोआ में श्मशानघाट की सतह को ऊंचा करने और चहारदीवारी करने के लिए पंचायत के समक्ष मांग रखी गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही एक कमेटी का गठन कर लोगों की आर्थिक सहायता लेकर श्मशानघाट में चहारदीवारी और श्मशानघाट की सतह को ऊंचा करने का कार्य शुरू कर दिया। लेकिन, इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति ने उस स्थान पर श्मशानघाट न बनाने की शिकायत एसडीएम को सौंप दी। इसके बाद प्रशासन की तरफ से शिकायत का निवारण करने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। इस मामले पर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक, राजस्व विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। जिस स्थान पर श्मशानघाट है वह पंचायत की ही भूमि है। ग्रामीणों कुशल कुमार, बलबीर सिंह, निर्मला देवी, मोनिका, सोनिया, पूनम, शिवकुमार, योगेश, सोमा देवी, लक्की सोनी, आशा रानी, कांता देवी, जोगिंद्र पाल, पूजा कुमारी, विमला देवी, तरसेम चंद, संतोष, कृष्ण सोनी, मदन लाल, राणो देवी, प्रिया सोनी व काकाराम सहित 250 से अधिक ग्रामीणों ने शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर कर प्रशासन व सरकार से उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है।


कोट्स :
श्मशानघाट का सुधार करने के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर पर कार्य शुरू कर किया था। लेकिन, एक व्यक्ति की शिकायत के बाद स्थानीय प्रशासन ने कार्य रोकने के लिए निर्देश दिए हैं। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से कार्य शुरू करने के लिए मंजूरी देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बलविंद्र सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत लडोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed