{"_id":"68a076dcdb3c2f1eb30ad1a9","slug":"leopard-terror-in-akrot-panic-due-to-attack-on-pets-una-news-c-93-1-ssml1047-162371-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अकरोट में तेंदुए का आतंक, पालतू जानवरों पर हमले से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अकरोट में तेंदुए का आतंक, पालतू जानवरों पर हमले से दहशत
विज्ञापन
लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की पंचायत बेहड़ जसवां के गांव अकरोट में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए का आतंक है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ रात के समय बार-बार गांव में घुसकर पालतू जानवरों पर हमला कर रहा है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। गांव के निवासी देसराज पुत्र खुशीराम ने बताया कि दो दिन पहले उनका पेंटर नस्ल का पालतू कुत्ता तेंदुआ उठा ले गया। इसके बाद तेंदुए ने उनके खूंटे से बंधी बछड़ी पर भी हमला कर दिया। उस समय परिवार के सदस्य घर के बाहर बरामदे में ही बैठे थे। उन्होंने शोर मचाकर किसी तरह तेंदुए को भगा दिया। देस राज के बेटे रजत कुमार ने कहा कि अब परिवार के सदस्य रातभर जागकर ही समय गुजारने को मजबूर हैं। तेंदुए के डर से गांव में भय का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तेंदुए को जल्द पकड़ा जाए। इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल ठाकुर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में आज ही पिंजरा लगाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, रात के समय पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थान या कमरे के अंदर रखें और घर के बाहर रोशनी जलाकर रखें, ताकि जंगली जानवर पास न आएं।