{"_id":"674c70a65a8360822701bfbd","slug":"leopard-entered-arniala-area-people-in-panic-una-news-c-93-1-una1001-139819-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अरनियाला क्षेत्र में आ घुसा तेंदुआ, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अरनियाला क्षेत्र में आ घुसा तेंदुआ, दहशत में लोग
विज्ञापन
लोगों ने मकानों की छत पर चढ़कर बचाई जान
विभाग का तर्क अभी तक संभावित स्थानों पर नहीं दिखा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मुख्यालय से सटी पंचायत लोअर अरनियाला की रिहायशी आबादी में रविवार को तेंदुए की आमद से लोग दहशत में है। हालात ऐसे बन गए कि लोगों को तेंदुए से बचाव के लिए अपनी घरों की छत पर चढ़कर जान बचानी पड़ी। इस बीच स्थानीय लोगों ने वन विभाग ऊना को सूचित किया है। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया है। अधिकारियों की मानें तो अभी तक तेंदुए की सही लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। जरूरत पड़ने पर ही यहां तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रबंधन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार ऊना से सटी लोअर अरनियाला में तेंदुआ आ पहुंचा। स्थानीय बाशिंदों के अनुसार तेंदुए का पता उस वक्त चला जब एक प्रवासी मजदूर पर उसने हमला बोल दिया। इसके बाद स्थानीय आबादी में भी तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया। इस बीच यहां घरों में लगे सीसीटीवी में भी तेंदुए का आना जाना कैद हुआ। सोशल मीडिया पर यह सूचना वायरल होते ही लोग सतर्क हो गए। स्थानीय निवासी लाज सैनी ने बताया कि उन्हें तेंदुए का पता दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे लगा। इसके बाद यहां के सभी लोग अपने घरों की छत पर चढ़कर सतर्क होते दिखाई दिए। जिला वन अधिकारी को इस बारे में सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर टीम ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। तेंदुए के दिखने के बाद स्थानीय लोग बुरी तरह से दहशत में है। इधर-उधर आवागमन करने से भी कतरा रहे हैं। वन विभाग ऊना के अधिकारी सुशील राणा ने बताया कि टीम मौके पर गई है लेकिन अभी तक संभावित स्थानों पर यह दिखा नहीं है। सोमवार तक इसे देखा जाएगा, उसके बाद आगामी कार्रवाई या जरूरत पड़ने पर पिंजरा भी लगाया जाएगा। संवाद