फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Leech therapy will be available in AYUSH wellness centers

Una News: आयुष वेलनेस केंद्रों में मिलेगा जोंक थेरेपी से उपचार

Sun, 22 Feb 2026 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Leech therapy will be available in AYUSH wellness centers
सुविधा का विस्तार करने के लिए आयुष विभाग ने शुरू की कवायद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आयुष वेलनेस केंद्रों में अब जोंक थेरेपी के माध्यम से उपचार की सुविधा शुरू की जाएगी। आयुष विभाग ने इस सुविधा के विस्तार के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। योजना के तहत सबसे पहले यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों के आयुष वेलनेस केंद्रों में उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि दूरदराज के लोगों को भी प्राकृतिक और सुरक्षित उपचार का लाभ मिल सके।

जोंक थेरेपी आयुर्वेद की एक प्राचीन और प्रभावी उपचार पद्धति है, जिसका उपयोग त्वचा रोग, गठिया, जोड़ों के दर्द, नसों में सूजन, माइग्रेन, और रक्त संचार से जुड़ी कई समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। इस थेरेपी में औषधीय गुणों वाली जोंकों के माध्यम से दूषित रक्त को बाहर निकाला जाता है, जिससे रोगी को राहत मिलती है।
विज्ञापन

आयुष विभाग की ओर से चयनित आयुष वेलनेस केंद्रों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को जोंक थेरेपी का विशेष प्रशिक्षण दे दिया गया है। इसके अलावा, इन केंद्रों में आवश्यक उपकरण, औषधीय जोंक, और स्वच्छता से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, उपचार पूरी तरह विशेषज्ञों की निगरानी में किया जाएगा, ताकि मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोंक थेरेपी की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आयुष पद्धति के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा। इसके साथ ही, विभाग लोगों को जोंक थेरेपी के लाभ और उपयोग के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाएगा।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. किरण शर्मा का कहना है कि जिलेभर में संचालित आयुष वेलनेस केंद्रों में जल्द ही जोंक थैरेपी की सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इस पद्धति से लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed