फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Leave bad company, addiction will go away automatically: Satish

बुरी संगत छोड़ दो, नशा अपने आप छूट जाएगा : सतीश

Thu, 01 May 2025 08:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Leave bad company, addiction will go away automatically: Satish
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नारी (गगरेट)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अंबोटा और डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवानिवृत्त प्रवक्ता सतीश शर्मा ने बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। कहा कि किशोरावस्था में बच्चा परिपक्व नहीं होता और नशे के शातिरों की बातों में आ जाता है। थोड़े समय के आनंद के लिए उसे इसकी लत लग जाती है। धीरे-धीरे वह भी इस नशे के कारोबार में पड़ जाता है। अपने जीवन को समाप्ति की ओर ले जाता है। बुरी संगत करने के कारण भी बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं। समाज नाश करने वाले पर विश्वास नहीं करता और उसे हर जगह अपमानित होना पड़ता है। नशे के पड़ने वाले दुष्प्रभावों की भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी।

डीएवी स्कूल में भी बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि नशा करने वाला आज से बुरी संगत छोड़ दे तो नशा अपने आप छूटता जाएगा। यदि आप कंफर्ट जोन में रहेंगे तो तरक्की नहीं कर पाओगे। जितना आप संघर्ष भरे माहौल में रहेंगे, जितना मुश्किलों से सामना करोगे, उतना सीखते जाओगे। दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति भी नशे से छुटकारा दिलवा सकती है। इसके अलावा अपने आप को आध्यात्मिक बाद से जोड़ने तथा अपने जीवन में विशेष उपलब्धियां प्राप्त कर चुके लोगों के पास बैठना शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed