फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Labor court gave a historic decision in favor of workers: Hari Krishna

श्रम न्यायालय ने श्रमिकों के पक्ष में दिया ऐतिहासिक फैसला : हरि कृष्ण

Tue, 22 Jul 2025 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 22 Jul 2025 07:43 AM IST
विज्ञापन
Labor court gave a historic decision in favor of workers: Hari Krishna
नेस्ले इंडिया और इंप्रेशन सर्विस दोनों वादी को देंगे एक-एक लाख
विज्ञापन

हरप्रीत कौर को स्थायी रूप से नौकरी पर बहाल कर सभी लंबित वित्तीय लाभ देने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। भारतीय मजदूर संघ जिला ऊना के सचिव हरि कृष्ण सैनी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि श्रम न्यायालय धर्मशाला ने दो अलग-अलग श्रमिक विवादों में श्रमिकों के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय दिए हैं। हरि कृष्ण सैनी ने बताया कि पहला मामला शुभम कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी संतोषगढ़ का था, जिनका विवाद सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संतोषगढ़ के प्रबंधन के साथ चल रहा था।
तीन वर्षों तक श्रम न्यायालय में चली सुनवाई के बाद माननीय न्यायाधीश ने 16 नवंबर 2024 को शुभम कुमार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए स्कूल प्रबंधन को एक लाख रुपये का भुगतान करने के आदेश दिए थे। ज्ञात रहे कि शुभम कुमार ने नौकरी दोबारा लेने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

हरि कृष्ण सैनी ने कहा कि दूसरा मामला हरप्रीत कौर पत्नी हरप्रीत सिंह निवासी संतोषगढ़ का रहा, जो नेस्ले इंडिया लिमिटेड टाहलीवाल में इंप्रेशन सर्विस एजेंसी के माध्यम से रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत थीं। बिना कारण व सूचना के नौकरी से हटाए जाने के बाद विवाद श्रम न्यायालय पहुंचा। करीब चार वर्षों की सुनवाई के बाद श्रम न्यायालय ने नेस्ले इंडिया और इंप्रेशन सर्विस दोनों को वादी को एक-एक लाख देने और हरप्रीत कौर को स्थायी रूप से नौकरी पर बहाल कर सभी लंबित वित्तीय लाभ देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मामलों की पैरवी भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि राकेश शर्मा और कानूनी सलाहकार नंदलाल कोंडल एवं विजय कुमार कौंडल ने की। हरि कृष्ण ने न्यायालय के निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदैव मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed