फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kutlahad will become a role model for development: Vivek

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र बनेगा विकास का रोल मॉडल : विवेक

Tue, 29 Apr 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 29 Apr 2025 05:46 AM IST
विज्ञापन
Kutlahad will become a role model for development: Vivek
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने अपने 10 माह के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विकास का मॉडल बनेगा।
विज्ञापन

बंगाणा प्रेस रूम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विवेक शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए थानाकलां अस्पताल में 10 नए डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, आर्थोपेडिक डॉक्टर समेत अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। साथ ही बंगाणा नागरिक अस्पताल में चार डॉक्टर तैनात किए गए हैं और वहां 24 घंटे एमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लठियानी क्षेत्र में 50 लाख रुपये की लागत से ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए जाने की जानकारी दी। इसके अलावा, मुच्छाली क्षेत्र में 16 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना की शुरुआत की जाएगी। कृषि क्षेत्र के लिए अरलू से बंगाणा तक सिंचाई के पानी की योजना बनाई गई है, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि इन योजनाओं से कुटलैहड़ क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यकारी एसडीएम बंगाणा अमित कुमार,बीडीओ सुशील कुमार,एसडीओ विद्युत उदित , नायब तहसीलदार बंगाणा जितेंद्र शर्मा सुदेश शर्मा,के सी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed