{"_id":"69e283a3075d19d1860afa0b","slug":"keep-away-from-mobile-phones-and-fast-food-vijay-sharma-una-news-c-93-1-ssml1047-188518-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन और फास्ट फूड से रखें दूरी : विजय शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन और फास्ट फूड से रखें दूरी : विजय शर्मा
Sat, 18 Apr 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक विजय शर्मा ने विशेष शिविर का आयोजन किया। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया। अगर शरीर को सेहतमंद रखना है तो सुबह-शाम योग करना चाहिए। बच्चों को मोबाइल फोन सहित फास्ट फूड से दूरी रखनी चाहिए। भोजन के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पेट संबंधित कई समस्याएं होने की आशंका बढ़ जाती है। भोजन के उपरांत कम से कम 100 से 200 कदम चलना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरजीत मोहन, उपप्रधानाचार्य अनिल कुमार, सुनील संधू, सुरेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, अनवर खान, मोहन लाल, राकेश चंद, राज कुमार, पंकज कुमारी, रजनी देवी, रजनी कांता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन