{"_id":"6657a5c1af281ae5470b5164","slug":"keep-an-eye-on-every-movement-do-intensive-checking-of-vehicles-poonia-una-news-c-93-1-una1002-125134-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर आवाजाही पर रखें नजर, वाहनों की करें सघन चेकिंग : पूनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर आवाजाही पर रखें नजर, वाहनों की करें सघन चेकिंग : पूनिया
Thu, 30 May 2024 03:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 30 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
सामान्य पर्यवेक्षक ने जिला के निगरानी नाकों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। चुनाव आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने बुधवार को ऊना जिले में स्थैतिक निगरानी टीमों (एसएसटी) द्वारा लगाए गए नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां निगरानी दलों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। सामान्य पर्यवेक्षक ने पंडोगा, आशापुरी और मैहतपुर बैरियर समेत विभिन्न जगहों का दौरा कर वहां तैनात स्थैतिक निगरानी दलों की कार्यप्रणाली जांची। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल उनके साथ रहे। श्याम लाल पूनिया ने कहा कि मतदान को अब केवल दो दिन शेष हैं। स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव के लिए जरूरी है कि चुनाव से पूर्व की इस अवधि में अतिरिक्त चौकसी बरती जाए। बिना दस्तावेजों के 50 हजार से अधिक की नकदी, बहुमूल्य आभूषण, शराब और मादक पदार्थ इत्यादि को लेकर सतर्क रहें। विशेषकर सीमांत नाकों पर खास सावधान रहें। हर आवाजाही पर कड़ी नजर रखें तथा वाहनों की सघन चेकिंग करें। बता दें कि ऊना जिले में चुनावी निगरानी के लिए 15 उड़नदस्ते तथा 17 स्थैतिक निगरानी टीमें लगातार फील्ड में हैं।
उसके उपरांत सामान्य पर्यवेक्षक ने डिग्री कॉलेज ऊना में बनाए मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वहां ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रॉंग रूम, मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, समुचित सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी इंतजामों का स्वयं बारीकी से अवलोकन किया। गौरतलब है कि ऊना जिले में लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र हैं। इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए अलग से 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
सचित्र