फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kangar winner in women's tug of war

Una News: महिलाओं की रस्साकशी में कांगड़ विजेता

Tue, 29 Apr 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 29 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kangar winner in women's tug of war
हरोली उत्सव में रस्साकशी में जोर अजमायश करतीं महिलाएं। -स्रोत : विभाग
हरोली (ऊना)। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के दूसरे दिन कांगड़ मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विविध प्रतियोगिताओं ने समां बांध दिया। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों ने जागरूकता और सहभागिता को केंद्र में रखते हुए दिनभर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए मटका फोड़, रस्साकशी, मेहंदी, रंगोली और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। साथ ही बेबी शो का भी आयोजन किया गया। हरोली क्षेत्र के सभी 33 सरकारी स्कूलों, प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री पीजी डिग्री कॉलेज, सामाजिक संस्थाओं और महिला मंडलों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उपमुख्यमंत्री ने महिला रस्साकशी प्रतियोगिता का फाइनल भी देखा। इसमें कांगड़ की टीम विजेता और हरोली की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरोली उत्सव न केवल क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का माध्यम भी बन रहा है। स्वां विमेन फेडरेशन के सौजन्य से उपमुख्यमंत्री ने छठी से दसवीं कक्षा तक की मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि भी प्रदान की।  बेबी शो में कुल 23 बच्चों ने भाग लिया, जिन्हें तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया। 1 से 2 वर्ष आयु वर्ग में नवन राणा पुत्र अंकुश राणा, योविता पुत्री योगश ठाकुर, शिवालिका पुत्री अमित शर्मा और 2 से 3 वर्ष आयु वर्ग में आयन कुशल पुत्र पुनीत कुशल, रिशव पुत्र कुलदीप राय और तेजश जोशी विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 3 से 4 वर्ष आयु वर्ग में गुरांशी पुत्री विशाल कौशल, वैष्णवी पुत्री अजय कुमार और अनिकेत पुत्र अजय कुमार ने बेबी शो जीता। इसके अलावा शरविल शर्मा, आदर्श चौधरी, त्रिजल, शिवाय जोशी, रूदिश और यशवी को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed