फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from mansion in Nangal

Una News: नंगल में कोठी से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

Sat, 22 Feb 2025 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from mansion in Nangal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नंगल। नगर के इंदिरानगर में शुक्रवार रात एक चोर ने एक आलीशान कोठी का ताला तोड़ लाखों के जेवरात और नकदी चुराई और आराम से भागने में सफल हो गया। चोरी की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा मौके पर पहुंचे और मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरों की जांच की। एक घर में लगे सीसीटीवी में चोर की तस्वीर कैद हो गई। इसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ा दी। जानकारी के अनुसार घर का मालिक टोनी ढल्ल प्रयागराज कुंभ नहाने गया हुआ है। जबकि उसकी पत्नी नीरू नंगल में ही अपने मायके गई हुई थी। जब सुबह घर आकर देखा तो घर में लगी कुंडी को काट कर चोर अंदर घुगा और अलमारी में रखे लाखों रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व लगभग 25 से 30 हजार की नकदी चुरा कर भाग गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि चोर की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed