फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   It was cloudy since morning, but there was no rain

Una News: सुबह से छाए रहे बादल, पर नहीं हुई बारिश

Wed, 28 Feb 2024 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 28 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
It was cloudy since morning, but there was no rain
ऊना में बारिश न होने के चलते आलू की पसल की सिंचाई करता हुआ ।संवाद
क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और अधिकतम 24.4 डिग्री रिकॉर्ड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में सोमवार को दिनभर घने बादल छाए रहे, जिससे किसानों में बारिश की उम्मीद भी जगी। लेकिन दिन में कभी बादल और कभी धूप खिलने के बाद देर रात तक बारिश न होने से किसानों की उम्मीद धरी की धरी रह गई। बारिश न होने से फसलों को सिंचाई नहीं मिल पाई। वहीं, बादल छाए रहने से दिनभर लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। हालांकि दोपहर के समय कुछ देर के लिए खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत जरूर दिलाई।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बुधवार को भी जिला में बारिश की उम्मीद है, लेकिन इसकी प्रबल संभावना नहीं है। किसान विनोद कुमार, हरविंदर सैनी, विजय कुमार, छिंदरपाल, गुरविंदर सिंह ने कहा कि गैर सिंचित इलाकों में इस समय बारिश की बेहद जरूरत है। अगर बारिश होती है तो गेहूं जैसी फसल की अच्छी पैदावार होगी। इसके साथ ही आलू की फसल को लगातार सिंचाई करने से भी किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन


इसके अलावा जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से बढ़कर 9.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री की गिरावट के साथ 24.4 डिग्री दर्ज किया गया है।



लोगों को होने लगी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी

मौसम में सुबह और शाम के बीच भारी अंतर के चलते लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग बुखार, दस्त-उल्टी सहित अन्य बीमारियों की जकड़ में आ रहे हैं। चिकित्सकों का परामर्श है कि दिन में कम हुई सर्दी को लोग हल्के में न लें और गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। उधर, मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने कहा कि जिले में बादल बुधवार को भी छाए रहेंगे। बारिश की उम्मीद भी बनी हुई है, लेकिन इसकी प्रबल संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed