फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   It is not mandatory to mark attendance based on the location of multi task workers.

Una News: मल्टी टास्क वर्कर्स की लोकेशन के आधार पर हाजिरी लगाना अनिवार्य नहीं

Fri, 01 Aug 2025 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
It is not mandatory to mark attendance based on the location of multi task workers.
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को जारी किए आदेश
विज्ञापन

अब स्कूल प्रबंधक रखेंगे ऑनलाइन हाजिरी से जुड़ा सारा आंकड़ा
ऑनलाइन हाजिरी के लिए कई मल्टी टास्क के पास स्मार्टफोन नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च, माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत मल्टी टास्क वर्कर्स के लिए अब लोकेशन आधारित हाजिरी दर्ज करना अनिवार्य नहीं रहेगा। निदेशालय ने यह निर्णय वर्कर्स के सामने आ रही तकनीकी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए लिया है। जानकारी के अनुसार अब तक मल्टी टास्क वर्कर्स की उपस्थिति वीएसके पोर्टल पर स्मार्टफोन के माध्यम से लोकेशन के आधार पर दर्ज की जाती थी लेकिन कई वर्कर्स के पास स्मार्टफोन नहीं होने से उन्हें प्रतिदिन हाजिरी भरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को समझते हुए शिक्षा निदेशालय ने उपशिक्षा निदेशकों को निर्देश जारी किए हैं कि अब स्कूल प्रबंधन स्वयं वर्कर्स की उपस्थिति दर्ज करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रत्येक दिन इनकी उपस्थिति का आंकड़ा मैन्युअल रूप से दर्ज किया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि इसमें कोई चूक न हो। स्कूलों में शिक्षकों, स्टाफ और विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रणाली पहले से ही पूर्णतः ऑनलाइन है। इसी के तहत मल्टी टास्क वर्कर्स को भी शामिल किया गया था, लेकिन अब उन्हें लोकेशन आधारित हाजिरी से छूट दी गई है। जिला उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अनिल कुमार ने बताया कि मल्टी टास्क वर्कर्स की उपस्थिति को लेकर अब स्कूल प्रबंधन विशेष ध्यान देंगे और यह व्यवस्था आने वाले कुछ दिनों में पूरी तरह लागू की जाएगी। यदि किसी स्कूल में कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो वह विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed