फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Interview for the posts of Shastri and language teacher on 28th

Una News: शास्त्री व भाषा अध्यापक के पदों के लिए साक्षात्कार 28 को

Mon, 19 Feb 2024 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Interview for the posts of Shastri and language teacher on 28th
ऊना। शास्त्री के छह और भाषा अध्यापक का एक पद बैच के आधार पर भरा जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अंब, बंगाणा व हरोली की ओर से जिन अभ्यर्थियों के नाम बैच आधार पर भरने के लिए प्रायोजित किए गए हैं, उनके लिए साक्षात्कार 28 फरवरी को सुबह 10 बजे उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में होगा। यह जानकारी प्रारंभिक शिक्षा ऊना के उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने रविवार को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि भाषा अध्यापक के लिए एक पद अनारक्षित स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के लिए है। जबकि शास्त्री के लिए चार पद भूतपूर्व सैनिक के आश्रित सामान्य, एक पद ओबीसी भूतपूर्व सैनिक के आश्रित व एक पद एससी भूतपूर्व सैनिक के आश्रित के लिए आरक्षित है। काउंसलिंग प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो शास्त्री व भाषा अध्यापकों की भर्ती एवं पदोन्नति के लिए निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हैं। अन्य जिलों से संबंधित प्रार्थी तथा ऊना जिला से संबंधित प्रार्थी जिनका नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज है, काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01975-223586, 223088 पर किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed