{"_id":"691c771b76a5c52740029c74","slug":"inter-college-weightlifting-competition-begins-at-amb-college-una-news-c-93-1-ssml1048-172487-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब कॉलेज में अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब कॉलेज में अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
युवा
14 महाविद्यालयों के महिला वर्ग की 55 और पुरुष वर्ग के 64 खिलाड़ी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। अंब कॉलेज में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय की तीन दिवसीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो दर्शन कुमार ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तहत आने वाले 14 महाविद्यालयों के महिला वर्ग की 55 और पुरुष वर्ग के 64 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारोत्तोलन एक ऐसा खेल है, जो न केवल शारीरिक बल को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता और अनुशासन भी सिखाता है।
मंच संचालन डॉ. सुजाता ने किया। संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। आयोजन सचिव डॉ पवन कुमार पटियाल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विज्ञापन
महिला वर्ग के 48 किग्रा भार वर्ग में जीसी नादौन की प्रियंका ने प्रथम स्थान, जीसी जवाली की मन्नत पाबा ने द्वितीय, जीसी नगरोटा बगवां की कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पीटीए प्रधान रविंद्र बंसल, उप प्रधान परमिंद्र वर्मा, प्रो. रेखा शर्मा, डॉ. नितिन कुमार शर्मा, प्रो, अमित शर्मा, डॉ. सुरुचि शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।