Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Intensive inspection before passenger train on new railway line

Una News: नई रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेन से पहले सघन निरीक्षण

Tue, 10 Feb 2026 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 10 Feb 2026 06:51 AM IST
विज्ञापन
Intensive inspection before passenger train on new railway line
कतरोली रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते अधिकारीप्लेट फार्म न एक जोकि बिल्कुल रेल के आवागमन के लि
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर-कतरोली नई रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेन संचालन से पहले रेलवे ने सुरक्षा, गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। यह परियोजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी रेल परियोजनाओं में शामिल है, जिसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश केंद्र सरकार स्तर पर दिए गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को रेलवे के सीईओ नॉर्दर्न रेलवे ने कतरोली रेलवे स्टेशन का दौरा कर निर्माणाधीन स्टेशन, प्लेटफॉर्म तथा पूरी दौलतपुर–कतरोली रेल लाइन का गहन निरीक्षण किया। पैसेंजर ट्रेन संचालन से पहले रेलवे द्वारा इस नई लाइन पर तीन चरणों में परीक्षण किया गया है। पहले चरण में रोलर इंजन चलाकर ट्रैक की ज्योमेट्री और तकनीकी मजबूती की जांच की गई। दूसरे चरण में मालगाड़ी का संचालन कर भार क्षमता, स्थिरता और सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इन परीक्षणों के बाद अब शीर्ष स्तर पर निरीक्षण करते हुए सीईओ ने मौके पर सभी कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यह नई रेल लाइन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी निर्माण कार्य केंद्रीय मानकों, सुरक्षा नियमों और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की मंशा है कि इस परियोजना को जल्द से जल्द जनता को समर्पित किया जाए ताकि क्षेत्र को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सके। सूत्रों के अनुसार रेलवे की योजना 28 फरवरी तक इस नई लाइन पर पैसेंजर ट्रेन संचालन शुरू करने की है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए रेलवे अधिकारी दिन-रात निगरानी कर रहे हैं और हर स्तर पर तकनीकी जांच सुनिश्चित की जा रही है।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दौलतपुर–कतरोली नई रेल लाइन के शुरू होने से क्षेत्र में यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा, आवाजाही सुगम बनेगी और आर्थिक व सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। निरीक्षण के दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं तकनीकी स्टाफ भी उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed