फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Incidents of theft are continuously happening in the city, thieves seen in CCTV

Una News: शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं, सीसीटीवी में दिखे चोर

Sat, 22 Jun 2024 02:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Jun 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Incidents of theft are continuously happening in the city, thieves seen in CCTV
नंगल (ऊना)। नंगल में बीते कुछ दिनों से चोरी की वारदातों में तेजी आ गई है। पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से शहरवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस के पास दर्ज करवाई गई शिकायतों के बावजूद चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। नंगल के ख्वाजा पीर मंदिर से चार दिन पहले रात के समय एक मोटर साईकिल चोरी हुआ। उसी दिन एक मोटरसाइकिल सिविल अस्पताल से चोरी हुआ। इसके अलावा उसी रात चोर गोल गप्पों की मोटरसाइकिल रेहड़ी को चुरा फरार हो गए, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो चुकी हैं। इन सभी चोरी की वारदातों की शिकायत नंगल पुलिस के पास दर्ज है, लेकिन चार दिन बीते जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। उधर, पार्षद रणजीत सिंह लक्की ने क्षेत्र में प्रति दिन होने वाली चोरी की वारदातों पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत करने की मांग उठाई। थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर हरदीप सिंह ने कहा कि जांच चल रही है जल्द चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed