फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inauguration of new subsidized medicine centre in the hospital premises

Una News: अस्पताल परिसर में नए रियायती दवा केंद्र का उद्घाटन

Tue, 10 Mar 2026 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 10 Mar 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of new subsidized medicine centre in the hospital premises
अंब(ऊना)। सिविल अस्पताल अंब में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब महंगी दवाओं से बड़ी राहत मिलेगी। सोमवार को विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अस्पताल परिसर में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा तैयार किए गए नए रियायती दवा केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस केंद्र के शुरू होने से मरीजों को अब बाजार के निजी मेडिकल स्टोरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उन्हें अस्पताल के भीतर ही उचित दाम पर बेहतर गुणवत्ता वाली दवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से लगभग 150 दवाएं मुफ्त दी जाती हैं लेकिन अक्सर कुछ जरूरी दवाएं सरकारी स्टॉक में उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को बाहर से ऊंचे दामों पर खरीदनी पड़ती थीं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह काफी मुश्किल होता था और कई बार वे पैसों की कमी के कारण पूरा इलाज भी नहीं करवा पाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नागरिक आपूर्ति निगम के इस स्टोर पर दवाएं बाजार के मुकाबले 10.25 से लेकर 50 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध होंगी जिससे आम जनता की जेब पर पड़ने वाला बोझ काफी कम हो जाएगा।
लोकार्पण के अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति तक सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
उन्होंने अंब सिविल अस्पताल में बढ़ती सुविधाओं को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed