फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Important guidelines given to officials in the second rehearsal for Panchayati Raj elections

Una News: अंब नपं में अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज

Tue, 19 May 2026 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 19 May 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
Important guidelines given to officials in the second rehearsal for Panchayati Raj elections
महिला पार्षदों की संख्या पांच होने से मुकाबला बना दिलचस्प
विज्ञापन

गोपाल शर्मा
अंब(ऊना)। नगर पंचायत अंब में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्षदों के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष पद को लेकर पार्षदों में इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा हो सकती है। जबकि पिछले कार्यकाल के दौरान यह पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था। इसके चलते इंदू बाला निर्विवाद अध्यक्ष चुनी गई थीं। क्योंकि पूरे सदन में वह इस वर्ग की इकलौती पार्षद थीं। इस बार स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और अध्यक्ष पद सामान्य महिला वर्ग के लिए है। इस कारण पांचों महिला पार्षद इस दौड़ में शामिल हो गई हैं।
इस चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला वार्ड नंबर दो में देखने को मिला। जहां अनुसूया देवी और सर्वजीत सिंह के बीच कांटे की टक्कर हुई। दोनों ही प्रत्याशियों को बराबर दो सौ अड़सठ वोट मिले। इसके बाद पर्ची प्रणाली के जरिये अनुसूया देवी को विजेता घोषित किया गया। अनुसूया देवी पहले भी पार्षद और उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। इसलिए उन्हें अध्यक्ष पद के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। उनकी इस जीत के साथ ही नगर पंचायत में महिला पार्षदों की कुल संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद की दौड़ में वार्ड नंबर पांच से पहली बार चुनाव जीतकर आईं प्रवीण कुमारी का नाम भी चर्चा में है। उनके पति उपदेश कुमार पूर्व में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही अन्य वार्डों से जीतकर आए पार्षदों में शोभा देवी, गौरव शर्मा, राधा रानी, रत्न चंद, अंजना देवी, मेला राम जोकि लगातार दूसरी बार पार्षद बने हैं और सुरेश कुमार अरोड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तो पूरी तरह साफ हो चुका है कि इस बार भी अंब नगर पंचायत की कमान किसी महिला के हाथ में ही होगी, लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही विचारधाराओं के लिए अपने समर्थित प्रत्याशी को इस कुर्सी पर बैठाना एक बड़ी परीक्षा बन गया है। फिलहाल किसी भी पार्षद ने खुलकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं और अंदरूनी तौर पर समर्थन जुटाने का खेल जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed