फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Impact of traffic plan visible from day one in Chintpurni

Una News: चिंतपूर्णी में ट्रैफिक प्लान का पहले दिन से ही दिखा असर

Fri, 07 Feb 2025 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Impact of traffic plan visible from day one in Chintpurni
शम्भू बैरियर पर तैनात होमगार्ड कर्मी। संवाद।
पुराने बस स्टैंड पर लगाए बैरिकेड, दस से पांच बजे के बीच गुजरीं छह गाड़ियां
विज्ञापन

अमन शर्मा
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में हाल ही में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने सख्ती से काम लेना शुरू कर दिया है। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में नया ट्रैफिक प्लान शुरू किया गया है। पुराने बस स्टैंड पर पुलिस प्रशासन ने बैरिकेड लगवा दिए हैं। पुराने बस स्टैंड पर बैरिकेड लगाए गए। शंभू बैरियर पर होमगार्ड कर्मी तैनात मिला, जो ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर बनाए हुए देखा गया। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर मंदिर रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुबह दस बजे से रात दस बजे तक गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसके बाद मंदिर रोड पर सुबह से रात तक बेहतर व्यवस्था देखने को मिल रही है। वीरवार के दिन मुख्य पुलिस बैरियर से सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक केवल छह गाड़ियां ही मंदिर रोड पर गुजरीं, जिनमें दो गाड़ियां जज कीं, एक गाड़ी होटल में यात्रियों की बुकिंग के लिए, एक शादी वाले घर को और दो गाड़ियां स्थानीय लोगों की थीं। सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि अगर कोई गाड़ी मेन पुलिस बैरियर से मंदिर रोड पर होटल में बुकिंग के चलते जाती है तो वह होटल में ही रुकेगी। किसी भी गाड़ी को मंदिर की लिफ्ट तक नहीं भेजा जाएगा। अगर कोई गाड़ी सड़क पर मिली तो पुलिस उसका चालान काटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed