फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ignoring the voice of the youth will impact the country's future: Anil Chaudhary

युवाओं की आवाज़ को न सुनने से देश के भविष्य पर पड़ेगा असर : अनिल चौधरी

Thu, 23 Jul 2026 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 Jul 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
Ignoring the voice of the youth will impact the country's future: Anil Chaudhary
ऊना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिल चौधरी ने कहा कि छात्रों की गूंज अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देशभर के विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने और उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। वह जिला ऊना के हिमकैप्स लॉ एवं नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा परिसर में बुधवार को युवा कांग्रेस की ओर से छात्रों की गूंज कार्यक्रम बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का युवा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर चाहता है। यदि युवाओं की आवाज को समय रहते नहीं सुना गया तो इसका असर देश के भविष्य पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों युवाओं के सपनों को प्रभावित किया है। वर्षों की मेहनत के बाद भी यदि परीक्षाएं रद्द होती हैं या भर्ती प्रक्रियाएं लंबित रहती हैं, तो युवाओं में निराशा बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और छात्र हितैषी बनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने की। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का वीडियो भी प्रसारित किया गया, जिसमें देश की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी, बढ़ती शिक्षा लागत, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed