फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   If you don't desist from abusive language then be ready to listen to the reality: Bhutto

अभद्र भाषा से बाज नहीं आए तो हकीकत सुनने के लिए रहें तैयार : भुट्टो

Sun, 21 Apr 2024 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 21 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
If you don't desist from abusive language then be ready to listen to the reality: Bhutto
कुटलैहड में बैठक करते भाजपा प्रत्शाक्षी देवेद्र भूट्टों।संवाद
बोले- 14 माह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री के कानों में हमारे खिलाफ भरा जहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्हाेंने कहा कि जनता को 44 वर्ष पूर्व ज्ञात हो गया था कि कुटलैहड़ में कौन नेता गद्दार है और कौन ईमानदार है। तभी बार-बार कुटलैहड़ की जनता के नकारने के बाद एक मौका और मांग रहे हैं। हमें राजनीति में अभद्र भाषा नहीं आती है, लेकिन अगर उक्त नेता बार-बार गंदी और अभद्र भाषा का प्रयोग करने से बाज नहीं आए, तो फिर अपनी हकीकत सुनने के लिए तैयार रहें।
कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कुटलैहड़ में जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि जब कुटलैहड़ की जनता ने हमें विधायक चुन लिया था, तो हमारा दायित्व था कि हम कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं का समाधान करवाते, लेकिन 14 माह के कार्यकाल में उक्त नेताओ द्वारा मुख्यमंत्री के कानों में हमारे खिलाफ जहर भरा गया और हमारे हर कार्य को रोका गया और हमने इसलिए ही कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहा है।
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विकास के जन नायक के रूप में पहचान बनाने वाले पूर्व सांसद और विधायक स्व. ठाकुर रंजीत सिंह अगर 1977 में राज्य के मुख्यमंत्री बने होते, तो आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र देश में विकास के मॉडल पर उभरा होता, लेकिन किसकी बदौलत कुटलैहड़ से सीएम पद को खोया है। जरा यह नेता इसे भी जनता में सार्वजनिक करें। भुट्टो ने कहा कि हमें बोलने की जरूरत ही नहीं है। खुद कुटलैहड़ के कांग्रेस नेता और जनता में जाकर सारी हकीकत बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed