{"_id":"68d7f04c9a51c382b60aab2f","slug":"husband-and-father-in-law-accused-of-beating-father-and-uncle-una-news-c-93-1-mrt1064-166975-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पति और ससुर पर लगाया पिता व चाचा का पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पति और ससुर पर लगाया पिता व चाचा का पीटने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर के वार्ड-दो कुठार खुर्द निवासी नेहा पत्नी संजीव कुमार ने पति और ससुर के खिलाफ पिता और चाचा को पीटने का आरोप लगाया है। ऊना सदर थाने में दर्ज करवाई शिकायत में नेहा का आरोप है कि उसकी शादी सात साल पहले संजीव कुमार से हुई थी। शादी के बाद दो बेटे हैं। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुर ने मानसिक तौर पर परेशान करना शुरू कर दिया था। 26 सितंबर को शाम 6.30 बजे उसने मायके में फोन किया तो माता ने बताया कि तुम्हारे सास और ससुर आए हैं और तुम्हारी शिकायत कर रहे हैं। इस पर नेहा ने कहा कि वह बिना बताए क्यों चले गए हैं। इतना सुनते ही पति संजीव ने हाथापाई करनी शुरू दी। थोड़ी देर बाद सास-ससुर, माता पिता और चाचा-चाची भी वहां पर आ गए। नेहा का आरोप है कि जब उसके घरवालों ने हाथापाई के बारे में पूछा तो पति ने पिता और चाचा के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान ससुर वेद प्रकाश हाथ में डंडा लेकर आए और पिता और चाचा को पीटने लगे। इससे पिता और चाचा को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। -संवाद
पति पर बदनाम करने का लगाया आरोप
ऊना। पुलिस थाना हरोली में एक महिला ने पति पर परिजनों को बदनाम करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में महिला की शिकायत पर पति रजनीश अत्री पुत्र अंनत राम निवासी गांव रिंझ तहसील बल्ह मंडी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि शादी के बाद पति के साथ विवाद के चलते वह भदौड़ी में किराये के मकान में एक साल से रह रही है। पति हरोली में बेटे के साथ रहता है। दोनों में तलाक को लेकर कोर्ट में मामला चला हुआ है। 21 सितंबर को शाम के समय पति ने मुझे व मेरे परिजनों को बदनाम करने के लिए घर के बाहर पोस्टर लगा दिए थे। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने की है। -संवाद