फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC buses will run for Ludhiana and Nawanshahr from today

Una News: लुधियाणा और नवांशहर के लिए आज से दौड़ेंगी एचआरटीसी बसें

Tue, 01 Apr 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 01 Apr 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
HRTC buses will run for Ludhiana and Nawanshahr from today
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों पर पंजाब में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा आपत्तिजनक नारे लिखे जाने के बाद बंद किए गए रूटों को अब बहाल कर दिया गया है। निगम प्रबंधन ने पंजाब सरकार और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर लुधियाना और नवांशहर के लिए बस सेवाओं को मंगलवार से फिर शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि पंजाब में एचआरटीसी की बसों पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा आपत्तिजनक नारे लिखे जाने और हमले किए जाने के बाद सुरक्षा कारणों से कुछ रूटों को अस्थायी रूप से रोका गया था। लेकिन अब स्थिति सामान्य और सुरक्षित होने के कारण बस सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रशासन द्वारा सुरक्षा की गारंटी दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को ईद की छुट्टी के चलते कई बस स्टॉप और बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, क्योंकि बसें यात्रियों से खचाखच भरी हुई थीं। उपमंडलीय प्रबंधक ने कहा कि सोमवार को लोकल सहित अंतरराज्यीय रूटों पर बसों का संचालन जारी रहा। कुछ जगह किसी कारणवश बसें देर से पहुंचीं, वहां यात्रियों को असुविधा जरूर हुई, लेकिन सेवा को सुचारू रूप से चलाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed