फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC bus and car collide

Una News: एचआरटीसी की बस और कार में टक्कर

Tue, 10 Mar 2026 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 10 Mar 2026 06:34 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus and car collide
नंगल (ऊना)। नंगल फ्लाईओवर पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। हिमाचल पथ परिवहन की बस और ऑल्टो कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर डिपो की बस चंडीगढ़ की ओर जा रही थी कि नंगल फ्लाईओवर पर पहुंचते ही अपनी साइड में जा रही एक कार को चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार चालक रोहित पूरी तरह सुरक्षित है, वहीं बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। कार चालक रोहित की मानें तो वह नया नंगल से जवाहर मार्केट की ओर जा रहा था कि पीछे से आ रही बस ड्राइवर साइड से उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। राहत की बात यह रही कि उसे कोई चोट नहीं लगी। उधर बस चालक श्याम लाल ने कहा कि वह जोगिंद्रनगर से चंडीगढ़ जा रहा था। कैसे यह हादसा हो गया, उसे भी पता नहीं चला।
विज्ञापन


उधर मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई राम कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed