फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HPCL solar project management accused of encroachment on private land

Una News: एचपीसीएल सोलर परियोजना प्रबंधन पर निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

Fri, 11 Apr 2025 08:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
HPCL solar project management accused of encroachment on private land
स्थानीय किसान ने कहा, निजी भूमि पर बना दी सड़क
विज्ञापन

कहा- ठेकेदारों के अनुरोध पर अस्थाया रूप से दिया था रास्ता, विभाग ने किया कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी

लठियाणी/थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के गांव अघलोर में एचपीसीएल की ओर से संचालित 10 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है। अघलोर गांव के स्थायी निवासी विजय कुमार का आरोप है कि इस प्रोजेक्ट के लिए जो रास्ता बनाया गया, वह उनकी निजी भूमि से होकर गुजरता है। रास्ता बनाने की उन्हें कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई। विजय कुमार का कहना है कि परियोजना के आरंभ में ठेकेदारों की ओर से अनुरोध किया गया कि अस्थायी रूप से कुछ दिनों के लिए उनके खेत से होकर रास्ता दिया जाए। इंसानियत के नाते उन्होंने सहमति दे दी परंतु उस अस्थायी रास्ते को स्थायी बनाकर अब तक विभाग की ओर से कब्जा बनाए रखा गया है। इस दौरान उनकी उपजाऊ कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा और एक फलदार पौधे भी नष्ट हो गए हैं।
विजय कुमार ने कहा कि दिसंबर में विभाग की ओर से निशानदेही की गई। इसमें स्पष्ट रूप से बताया गया कि रास्ता उसकी निजी मलकीयत भूमि से होकर गुजर रहा। कहा कि विभागीय अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया कि एक महीने के भीतर वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था कर ली जाएगी। तीन महीने बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

विजय कुमार का यह भी आरोप है कि अब ठेकेदारों की ओर से उनकी छवि खराब करने की नीयत से सोशल मीडिया पर झूठे लेख प्रकाशित किए जा रहे। उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया। इस पूरे मामले की जानकारी उन्होंने कई बार ई-मेल के माध्यम से विभाग और सरकार को दी लेकिन अब तक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। विजय कुमार का कहना है कि यदि वास्तव में विभाग को रास्ते की आवश्यकता है, तो वह देने को तैयार हैं लेकिन जब गांव में पहले से ही सात मीटर चौड़ा रास्ता मौजूद है तो उसकी निजी भूमि पर जबरन रास्ता बनाने का औचित्य क्या है। उधर, सोलर परियोजना के प्रभारी देव राज सोंखला का कहना है कि रास्ता सरकारी है। पूर्व में भी विवाद हुआ था। हमने निशानदेही ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed