{"_id":"5dcd8ae28ebc3e549a774ed8","slug":"home-guard-una-news-sml314168898","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम गार्ड जवान की डयूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम गार्ड जवान की डयूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। निकटवर्ती कुनेरन गांव के होम गार्ड स्वर्ण सिंह (47) पुत्र कर्म सिंह की होशियारपुर में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। स्वर्ण सिंह का शव वीरवार को कुनेरन गांव पहुंचा तो पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया।
कुनेरन गांव के श्मशानघाट में स्वर्ण सिंह को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। होम गार्ड स्वर्ण सिंह 192 कंपनी होशियारपुर के सदर थाना में तैनात थे। कंपनी कमांडर राम लुभाया ने बताया स्वर्ण सिंह सदर थाना में ड्यूटी के दौरान गिर गए। तुरंत बाद स्वर्ण सिंह को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वे अपने पीछे पत्नी कश्मीरो देवी, बेटा हरजिंद्र सिंह मणि को छोड़ गए। वीरवार को होशियारपुर से कंपनी कमांडर राम लुभाया की अगुवाई में होम गार्ड स्वर्ण सिंह का शव लेकर कुनेरन पहुंचे।
सैकड़ों लोगों ने दिवंगत जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस मौके पर पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह, एएसआई राज कुमार, पलटून कमांडर हजूर सिंह, गार्ड अश्वनी कुमार, हरभज राम, दलजीत सिंह, ने दिवंगत साथी को मातमी धुन के साथ हवाई फायर करके अंतिम विदाई दी। इस मौके पर पूर्व विधायक राकेश कालिया, सतपाल बशिष्ट, सरदारा राम, सुरजीत सिंह, टेक चंद परमार भी मौजूद थे।