फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Home appliances burnt due to increase in voltage in Narghota

Una News: नारघोटा में वोल्टेज बढ़ने से जले घरों के उपकरण

Thu, 01 Feb 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Home appliances burnt due to increase in voltage in Narghota
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल के नरघोटा गांव में बुधवार शाम अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ने से घरों में लगाए गए विद्युत उपकरण जल गए। इससे लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान कई उपभोक्ताओं की एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, इंडक्शन चूल्हे, चिमनी, गीजर सहित अन्य कीमती उपकरण जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों गुरबक्श, महेंद्र सिंह, चंनण सिंह, केहर सिंह, विजय कुमार, अर्जुन देव, संजय कुमार, राजकुमार, अश्विनी कुमार, शंभू सिंह, रोशन लाल, दीनानाथ, नरपाल सिंह आदि ने आरोप लगाया है कि विद्युत बोर्ड की लापरवाही से लोगों के विद्युत उपकरण जल गए। विभागीय जानकारी के अनुसार नरघोटा गांव में लगाए गए ट्रांसफार्मर की बिजली गिरने या अन्य किसी कारण से तार जल गए हैं। इसके चलते वोल्टेज बढ़ गई। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से विद्युत उपकरणों का मुआवजा देने की मांग की है। इस संबंध में बोर्ड के सहायक अभियंता जेएस कौशल ने बताया कि बिजली गिरने से शॉर्टसर्किट हुआ है। बोर्ड की टीम घटनास्थल पर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए जुटी है। कहा कि रिहायशी मकान में बिजली संचालित करने से पूर्व ईएलसीबी अवश्य लगवाएं। इससे वोल्टेज बढ़ने पर विद्युत उपकरणों को नुकसान से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed