{"_id":"6aa1a9b34782c93fda02be14","slug":"committee-investigating-development-works-in-hatli-submits-report-to-bdo-una-news-c-93-1-una1026-205405-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हटली में विकास कार्यों की जांच कमेटी ने बीडीओ को सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हटली में विकास कार्यों की जांच कमेटी ने बीडीओ को सौंपी रिपोर्ट
Thu, 10 Sep 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत हटली में पूर्व पंचायत द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को लेकर मिली शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कार्यालय में सौंप दी है।
बंगाणा उपमंडल के खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट का अध्ययन करने के साथ पंचायत के विकास कार्यों से संबंधित रिकॉर्ड और धरातलीय स्थिति को भी जांच के दायरे में रखा जाएगा।
बीडीओ ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान शिकायत में बताए गए कुछ कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दिए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग की ओर से एक कमेटी का गठन कर पूरे मामले की जांच करवाई गई। बीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायत हटली में 1 जनवरी 2021 से 1 जनवरी 2026 तक पांच वर्षों के दौरान करवाए गए सभी विकास कार्यों की जांच की जाएगी।
इसके लिए संबंधित रिकॉर्ड, पंचायत की कार्रवाई, विकास कार्यों से जुड़े दस्तावेज और मौके पर हुए कार्यों का मिलान किया जाएगा। अधिकारियों की टीम पंचायत भवन में जाकर रिकॉर्ड की जांच करेगी और आवश्यकता के अनुसार संबंधित विकास कार्यों का मौके पर निरीक्षण भी किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच का उद्देश्य तथ्यों को सामने लाना है। यदि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, रिकॉर्ड और धरातल के कार्य में अंतर अथवा नियमों की अनदेखी सामने आती है तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि हटली पंचायत के अलावा उपमंडल बंगाणा की दो अन्य ग्राम पंचायतों के संबंध में भी शिकायतें विभाग को प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है और संबंधित मामलों में तथ्यों की जांच की जाएगी।
पंचायतों में विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।