फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Holi bridge collapses in first rain itself

Una News: पहली बरसात में ही ध्वस्त हो गया होली पुल का डंगा

Mon, 12 Aug 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Holi bridge collapses in first rain itself
ग्रामीणों ने सामग्री की गुणवत्ता पर उठाए कई सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। संतोषगढ़ के होली पुल के पास हाल ही में बनाया गया सीमेंट का डंगा ध्वस्त हो गया। इससे इसके निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। दूसरा विभाग की जांच भी सवालों के घेरे में है। बीते रोज तेज बारिश हुई लेकिन संताेषगढ़ में पानी का बहाव इतना भी तेज नहीं था कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए डंगे के निर्माण को ध्वस्त कर देता। बारिश का पानी के तेज बहाव के बीच खड्ड से ओवरफ्लो होकर सड़क की ओर आ रहा था। हालांकि, साथ लगते खेत में जलभराव होने से डंगे की नींव का धराशायी होना एक कारण है। लेकिन ऐसे हालातों के बीच डंगे के निर्माण को लेकर विभागीय मापदंड और बरती गई निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले में पहली ही मूसलाधार बारिश ने व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। स्थानीय लोगों नरेश कुमार, किशोर, जतिंद्र कुमार, नवीन आदि ने बताया कि डंगा पहले ही खड्ड के उफान और बारिश के बीच यहां होने वाले जलभराव की स्थिति देखकर बनाया जाना चाहिए था। ऐसा न होने से अब परिस्थितियां सबके सामने हैं।

डंगे के लिए अच्छी गुणवत्ता की सामग्री बरती गई है लेकिन बीते रोज बारिश के बीच आए पानी के उफान और खेतों में जलभराव से यह डंगा टूटा है। इसके निर्माण के लिए जल्द ही कवायद शुरू की जाएगी। - ई. अरविंद चौधरी, एसडीओ, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed