फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hindi Day celebrated in various educational institutions of the district

Una News: जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मनाया हिंदी दिवस

Sun, 15 Sep 2024 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 15 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Hindi Day celebrated in various educational institutions of the district
महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित क
ऊना। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में हिंदी दिवस मनाया गया। समारोह में बाल कवियों ने अपनी सुंदर कविताओं से सबका मन मोह लिया। अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा हिंदी विभाग और एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इसके अलावा टक्का स्कूल में भी हिंदी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रवक्ता सुधा पराशर ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में भी हिंदी दिवस पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रविना बेगम रहीं। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में हिंदी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 130 विद्यार्थी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है, हमें इसका सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूवेला में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदी अध्यापक श्याम सुंदर दास द्वारा हिंदी भाषा के महत्व व गौरव पर विचार करते हुए राष्ट्र की उन्नति में योगदान को सरहाते हुए हिंदी के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में हिंदी दिवस एवं पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। हिंदी साहित्य के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई, जिसमें जयशंकर प्रसाद समूह प्रथम पर रहा।

महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित क

महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित क

महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित क

महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed