फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hemanand sits on the throne of Dera Baba Rudranand Ashram, Mahatma and devotees become witnesses

Una News: डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम की गद्दी पर बैठे हेमानंद, महात्मा और श्रद्धालु बने गवाह

Sat, 15 Mar 2025 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
Hemanand sits on the throne of Dera Baba Rudranand Ashram, Mahatma and devotees become witnesses
सुग्रीवानंद की 13वीं पर प्रार्थना सभा में पहुंचे हजारों श्रद्धालु
विज्ञापन

विभिन्न धार्मिक स्थलों के महात्मा विशेष रूप से पहुंचे डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम


संवाद न्यूज एजेंसी

नारी (ऊना)। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी में शुक्रवार को होली वाले दिन ब्रह्मलीन सुग्रीवानंद महाराज की 13वीं पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने शिरकत की। क्षेत्र के साथ बाहरी राज्यों के संत, महात्माओं और मंडलेश्वरों ने विशेष रूप से स्वामी को अंतिम श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके साथ 50 संत, महात्मा सुग्रीवानंद की ओर से चुने गए उत्तराधिकारी हेमानंद को गद्दी पर बिठाने के गवाह बने। पांच-पांच मिनट के लिए सभी महात्माओं ने महाराज के तप और कर्तव्यनिष्ठा पर चर्चा की। महात्मा मोहन दास, शिवानंद, राकेश शाह, राम गिरि, हरियाणा से जश्न गिरी के प्रतिनिधि मुकनाथ, रघुवीर मंडल, राम चेतन, फूल वाले संत, सूरदास, उमेश आनंद, ज्ञाननाथ, विनोदगिरी, राकेश गिरी, चन्नी बाबा, रामचरण दास, चंडीगढ़ से शक्ति श्रद्धानंद, त्रिवेणी से सुदामा, पवनकुमार, रमेश, बसु मोहन दास तथा अन्य संतों ने इस आयोजन में हाजिरी भरी।
हिमाचल सरकार से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कमर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय संचालक जिला प्रशासन की ओर से जिलाधीश जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह और अन्य अधिकारियों ने भी प्रार्थना सभा में भाग लिया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आयोजन में पधारे महात्माओं ने प्रशासन और सरकार की उपस्थिति में सुग्रीवानंद की ओर से मनोनीत एवं अधिकृत उत्तराधिकारी हेमानंद को चादर ओढ़ाई। सभी महात्माओं ने श्रद्धालुओं से आने वाले समय में हेमानंद को महाराज की प्रतिमूर्ति बताया। उनकी इच्छा के अनुसार ही हेमानंद को आश्रम नारी, अमलैहड़, हरिद्वार और दिल्ली को चलाने का दायित्व मिल गया। संतों ने श्रद्धालुओं के सामने हाथ खड़े कराकर भविष्य में हेमानंद की आज्ञा अनुसार कार्य करने के लिए सहमति जताई। जयकारों के बीच सभी ने हां में जवाब दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
श्रद्धालुओं ने दोनों हाथ उठाकर दिया समर्थन
आश्रम के संचालन के लिए बने हुए ट्रस्ट के महासचिव प्रवीण शर्मा ने श्रद्धालुओं को बताया कि महाराज चारों आश्रमों का उत्तरदायित्व हेमानंद को दे गए हैं। इससे जुड़ी औपचारिकताएं पूरी हुई हैं। भविष्य में हेमानंद की आज्ञा का सभी पालन करेंगे। इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री, सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिलाधीश जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी मंच पर जाकर हेमानंद को चादर ओढ़ाई और माथा टेका। आयोजन के उपरांत हेमानंद को पवित्र अखंड धूने पर लाया गया और गद्दी पर बैठाया गया। दो मार्च 2025 को आश्रम डेरा बाबा रुद्रानंद के अधिष्ठाता वेदांताचार्य विद्या अलंकार सुग्रीवानंद ब्रह्मलीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed