{"_id":"645e87512b420750ee0682b4","slug":"half-a-dozen-people-were-injured-in-a-dispute-over-carrying-a-tudi-una-news-c-19-1-150615-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तूड़ी ढोने को लेकर विवाद आधा दर्जन लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तूड़ी ढोने को लेकर विवाद आधा दर्जन लोग हुए घायल
विज्ञापन
अंब(ऊना)। घर के आगे से तूड़ी ढोने को लेकर जाने पर रामनगर नकड़ोह में दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। जिस पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट, डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जसवीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार रात गांव के ही आधा दर्जन लोग जिनमें चार पुरुष और दो महिलाएं थी। ये लोग अपने ट्रैक्टर से तूड़ी लाद कर उसके घर के सामने से जा रहे थे। तब उसने उनको ट्रैक्टर लेकर उसके आंगन के रास्ते से जाने से मना किया। तो उनमें से एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोककर उसपर हमला कर दिया। उसका भाई और पत्नी जब उसे छुड़ाने आए तो उसने झगड़ा किया और उसके साथ के व्यक्ति ने उसके भाई के सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया।
उधर, दूसरे पक्ष की तरफ से बलवंत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह ट्रैक्टर ट्राली में तूड़ी लेकर गांव के एक व्यक्ति के घर के आंगन के रास्ते से जा रहे थे। उसके साथ उसके पिता और पत्नी भी थे। जिस पर उस व्यक्ति ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दिया। उसने अपने भाई और माता को भी बुला लिया। उसके बाद जब वह अपने घर को जा रहे थे तो चार लोगों ने फिर से उनका रास्ता रोका और डंडों और ईंट से उन पर हमला कर दिया। जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत के आधार पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।