फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gurumukhi Express reached Una for the first time from Kolkata

Una News: कोलकाता से पहली बार ऊना पहुंची गुरुमुखी एक्सप्रेस

Sat, 13 Jun 2026 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Jun 2026 06:51 AM IST
विज्ञापन
Gurumukhi Express reached Una for the first time from Kolkata
ऊना। कोलकाता से हिमाचल के लिए चलने वाली गुरुमुखी एसएफ एक्सप्रेस 12325 पहली बार विस्तार के बाद शुक्रवार को ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के ऊना पहुंचने से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब तक यह ट्रेन केवल नंगल डैम रेलवे स्टेशन तक ही संचालित होती थी लेकिन रेलवे द्वारा सेवा विस्तार किए जाने के बाद पहली बार इसका संचालन अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन तक किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोलकाता से आई इस ट्रेन में करीब 150 यात्रियों ने ऊना रेलवे स्टेशन तक सफर किया। लंबे समय से इस ट्रेन को ऊना तक चलाने की मांग उठ रही थी, जिसे अब रेलवे ने पूरा कर दिया है। इससे हिमाचल और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को पूर्वी भारत के लिए सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गुरुमुखी एक्सप्रेस के ऊना तक विस्तार होने से यात्रियों को नंगल डैम जाकर ट्रेन पकड़ने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। अब यात्री सीधे ऊना और अंब अंदौरा रेलवे स्टेशनों से इस सेवा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे शेड्यूल के मुताबिक यह ट्रेन अब शनिवार को अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए रवाना होगी। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस सेवा से यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।
बता दें कि छह जून को अंब अंदाैरा से सांसद अनुराग ठाकुर ने हरी झंडी देकर गुरुमुखी एक्सप्रेस ट्रेन को कोलकाता के लिए रवाना किया था। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से सुबह 6:10 बजे चलेगी और वीरवार को कोलकाता से ऊना के लिए रवाना होगा। अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। श्री हरमंदिर पटना साहिब और तीर्थ स्थल गंगा सागर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।

ऊना, अंब, गगरेट, टाहलीवाल और मैहतपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को भी सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इन क्षेत्रों में कार्यरत हजारों कर्मचारी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं, जिन्हें घर आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed