फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Guru Nanak Dev Prakash Utsav on 5th, Prabhat Pheri starts

Una News: गुरु नानक देव प्रकाश उत्सव 5 को, प्रभात फेरियां शुरू

Fri, 31 Oct 2025 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev Prakash Utsav on 5th, Prabhat Pheri starts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 5 नवंबर को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में ऊना जिले में श्रद्धालुओं की ओर से विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। ऊना नगर में गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी की प्रेरणा से प्रभात फेरियों का आयोजन जारी है। गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने बताया कि 4 नवंबर को नगर कीर्तन आयोजित किया जाएगा, जो सुबह 8 बजे गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर, हीरा गांव से प्रारंभ होकर कई स्थानों से होते हुए ऊना स्थित किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी में संपन्न होगा। नगर कीर्तन के दौरान गतका अखाड़ा के जवान युद्धकला का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 5 नवंबर को बाबा सरबजोत सिंह बेदी के मार्गदर्शन में किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी में होगा। उन्होंने संगत से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed