फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   gulsan kumar elected second term pradhan district in nhm uninion una

गुलशन कुमार दूसरी बार बने जिला एनएचएम संघ के प्रधान

Tue, 09 Nov 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
gulsan kumar elected second term pradhan district in nhm uninion una
जिला ऊना एनएचएम एवं हेल्थ सोसाइटी कर्मचारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी। - फोटो : Una
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में मंगलवार को जिला ऊना एनएचएम एवं हेल्थ सोसायटी कर्मचारी संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान रमेश चंद, जिला ऊना बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रधान हरगोविंद सिंह और राज्य बहुउद्देश्य स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यालय सचिव सुरेश अत्री ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर पुरानी एसोसिएशन को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक में गुलशन कुमार को प्रधान, डॉ. अभिषेक को वरिष्ठ उपप्रधान, सतीश को उपप्रधान, डॉ. रमन संदल को महासचिव, वनिता को कोषाध्यक्ष और मनीष कुमार को प्रेस सचिव, रीटा वर्मा को चीफ एडवाइजर, जसविंद्र सिंह को एडवाइजर बनाया गया। नवनिर्वाचित एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार से एनएचएम कर्मचारियों की समान कार्य समान वेतन की मांग को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। उन्होंने जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और जिला ऊना बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से भी उनकी इस मांग को सरकार के समक्ष उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और जिला ऊना बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आश्वासन दिया। कहा कि समान कार्य समान वेतन की मांग को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर राजेश शर्मा, राज कुमार, कल्पना शर्मा, रेशमू, कंचन माला, पूजा ठाकुर, संदीप धीर, धर्म पाल, रेनू मनकोटिया, सचिन कुमार, रितिका कौंडल, सतीश कुमार, मनोरमा और अन्य कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed