फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Guides were administered the oath of integrity and honesty

Una News: गाइड्स को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की दिलाई शपथ

Thu, 17 Jul 2025 08:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Guides were administered the oath of integrity and honesty
अंब(ऊना)। पीएमश्री राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंब में गाइड कंपनी का दीक्षा संस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद बन्याल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य बन्याल ने सभी नव-नामांकित गाइड्स को संस्था की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें समाज में एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया। समारोह में गाइड कैप्टन सुश्री सोनू कुमारी द्वारा सभी गाइड्स को प्रतिज्ञा दिलवाई गई। इस प्रतिज्ञा में गाइड्स ने सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, ईश्वर व देश के प्रति निष्ठा, दूसरों की सहायता करने तथा गाइड नियमों का पालन करने की शपथ ली। गाइड्स को विधिवत रूप से संस्था में शामिल करते हुए प्रधानाचार्य महोदय ने उन्हें संस्था का स्कार्फ पहनाया, सदस्यता बैज लगाया तथा मुंह मीठा करवा कर उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड एक विश्वव्यापी संस्था है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह संगठन युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत कर उन्हें सशक्त नागरिक बनाने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed