Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Girls will receive free cricket training in Chalet.

Una News: चलेट में बेटियों को मुफ्त मिलेगी क्रिकेट की ट्रेनिंग

Tue, 17 Nov 2026 04:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Nov 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Girls will receive free cricket training in Chalet.
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र की बेटियों को क्रिकेट में आगे बढ़ाने के लिए एचपीसीए सब सेंटर चलेट ने पहल की है। सेंटर में नौ से 14 वर्ष तक की लड़कियों के लिए निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण की सुविधा शुरू की गई है। इसमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, फिटनेस और मैच अभ्यास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीसीसीआई लेवल-1 कोच सुनील कुमार खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को खेलों में प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। अकादमी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीटें सीमित होने के चलते इच्छुक अभिभावक जल्द पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए कोच सुनील कुमार से मोबाइल नंबर 9736069441 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed