फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gugga Jahar Veer will be praised barefoot for nine days

Una News: नंगे पांव नौ दिन तक होगा गुग्गा जाहर वीर का गुणगान

Tue, 12 Aug 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 12 Aug 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
Gugga Jahar Veer will be praised barefoot for nine days
हरोली क्षेत्र में गूग्गा जाहर वीर की गाथाओं का गुणगान करती मंडली।संवाद - फोटो : samvad
टाहलीवाल (ऊना)। पूरे भारत में जहां रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। वहीं इस दिन से ही गुग्गा जाहर वीर की महिमा का गुणगान करने की परंपरा भी शुरू हो गई। हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंगा में दर्शन सिंह गोगी मंडली नंगे पांव गांव-गांव जाकर गुग्गा जाहर वीर की गाथाओं का बखान कर रही है। यह यात्रा नौ दिन चलेगी और 17 अगस्त को गुग्गा नवमीं के दिन सम्पन्न होगी। मंडली के गुरदेव सिंह उर्फ ज्ञानी बाबा ने बताया कि गुग्गा जाहर वीर का जन्म राजस्थान के चुरू जिले के ददरेवा में नवमीं को हुआ था। उन्हें सर्पों के देवता के रूप में पूजा जाता है। सिंगा की यह मंडली 8 से 10 सदस्यों के समूह में डमरू, ढोलकी सहित स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ रक्षाबंधन से लेकर गुग्गा नवमीं तक गांव-गांव भ्रमण करती है। लोग श्रद्धा से मंडली को दाने, पैसे, बधाइयां और चाय-पानी का प्रसाद देते हैं। कई परिवार रात को अपने घर बुलाकर गुग्गा वीर का गुणगान भी करवाते हैं। इस मंडली में रवि सिंह राणा, सोम नाथ, सुरजीत कुमार, काका, जिंद, जगदेव सिंह, जीवन कुमार, सुभाष चंद, लवली, गुलशन, संदीप कुमार, संजू, धर्म दास सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed