फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   GST cut is Modi's Diwali gift to the nation: Anurag

जीएसटी में कटौती मोदी का देश को दिवाली का तोहफा : अनुराग

Thu, 02 Oct 2025 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
GST cut is Modi's Diwali gift to the nation: Anurag
ऊना बाजार में जीएसटी की दरें कम होने पर सांसद अनुराग ठाकुर दुकानदारों और लोगों के साथ दौरा करते
चढ़तगढ़ में 18 लाख और 55 लाख से बने दो सामुदायिक भवनों का किया उद्घाटन
विज्ञापन

सांसद अनुराग ठाकुर ने ऊना और बंगाणा में व्यापारियों और लोगों से किया संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। जीएसटी को कम करने का यह कदम व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए लाभकारी होगा। यह बात उन्होंने बुधवार को ऊना मुख्यालय पर मुख्य बाजार में व्यापारियों व लोगों से संवाद करते हुए कही। उनके साथ ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम सिंह मिन्हास सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। अनुराग ठाकुर ने चढ़तगढ़ में 18 लाख और 55 लाख की लागत से बने दो सामुदायिक भवनों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बंगाणा में लोगों से मिलकर जीएसटी सुधार पर चर्चा की। ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने वादे निभाते हैं। जीएसटी सुधार का यह नया चरण देश को एक टैक्स सिस्टम में लाने के बाद आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र की सरकार जनता को राहत देने के लिए लगातार कदम उठा रही है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
केंद्र दे रहा राहत, प्रदेश बढ़ा रहा टैक्स
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार जीएसटी को कम कर रही है, जबकि प्रदेश सरकार जीएसटी बढ़ा रही है। केंद्र की जीएसटी कटौती के बाद प्रदेश सरकार ने नया फार्मूला लागू कर सीमेंट की बोरी को 16 रुपये महंगा कर दिया है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिलेगी। यह निर्णय दुख की सरकार का है।
विज्ञापन

जीएसटी सुधार, जनता के लिए बड़ी राहत
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के विजन में जीएसटी बचत उत्सव एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अब केवल दो स्लैब 18% और 5% रहेंगे और लगभग 99% रोजमर्रा के सामानों पर जीएसटी शून्य हो जाएगा। यह सुधार जीवन और व्यापार को आसान बनाने की दिशा में अहम कदम है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed