फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ground-breaking ceremony for the Bulk Drug Park to be held soon.

Una News: बल्क ड्रग पार्क की जल्द होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

Sat, 04 Jul 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 04 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ground-breaking ceremony for the Bulk Drug Park to be held soon.
ऊना। हिमाचल प्रदेश की बल्क ड्रग पार्क परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सभी आवश्यक औपचारिकताओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है और आने वाले महीनों में परियोजना की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह बात हरोली में आईना कंट्रोल सेंटर के शुभारंभ मौके पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्ट के वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल निस्तारण के लिए कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) का निर्माण किया जाएगा। वहीं, उद्योगों को निर्बाध उपयोगिता सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक कॉमन बॉयलर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा, जिससे इकाइयों को अलग-अलग बॉयलर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और लागत के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी। बल्क ड्रग पार्क में दिसबंर महीने तक प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

1405 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला बल्क ड्रग पार्क करीब दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना है, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार एक-एक हजार करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। बल्क ड्रग पार्क में 110 औद्योगिक प्लॉट तैयार किए जाएंगे। इनमें लगभग 70 से 80 एपीआई निर्माण औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed