फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Grand procession of Sangh volunteers in Una and Chowkimaniyar

Una News: ऊना और चौकीमन्यार में संघ के स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन

Mon, 13 Oct 2025 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Grand procession of Sangh volunteers in Una and Chowkimaniyar
ऊना शहर में पथ संचलन करते संघ के स्वयंसेवक। स्रोत संवाद
लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना/बड़ूही (ऊना)। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से रविवार को ऊना इकाई ने पथ संचलन किया। श्रीराम लीला मैदान से शुरू हुए इस पथ संचलन का आगाज ऊना शहर में रोटरी चौक से लेकर बस अड्डा और मुख्य बाजार के बीचोबीच किया गया। स्वयंसेवकों ने भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाकर पथ संचलन किया। वहीं, चौकीमन्यार खंड में एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन विजयादशमी उत्सव के अंतर्गत हुआ, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए भाग लिया। पथ संचलन ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और संगठन की भावना का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान ठठल से हुआ, जहां हनुमान मंदिर सभा के सदस्य ब्रह्म दास ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि प्रांत संपर्क प्रमुख बलराम ने बतौर मुख्य वक्ता स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

पथ संचलन रामलीला मैदान ठठल से प्रारंभ होकर नंदपुर बाजार से होते हुए दोबारा मैदान में समाप्त हुआ। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर खड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य वक्ता बलराम ने अपने विचार रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में डॉ. हेडगेवार ने की थी और आज संघ अपने 100 वर्षों के गौरवपूर्ण इतिहास की ओर अग्रसर है। संघ ने हमेशा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों, परिवार प्रबोधन और संस्कारों के संरक्षण को अपनी प्राथमिकता में रखा है। संघ का उद्देश्य केवल संगठन निर्माण नहीं बल्कि व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed